Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

बंगाल में मानसून सक्रिय, उत्तर बंगाल के लिए रेड अलर्ट

दक्षिण बंगाल में भी रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है

18 Jul 2026

बंगाल में मानसून सक्रिय, उत्तर बंगाल के लिए रेड अलर्ट

कोलकाता। आषाढ़ के बाद श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार सुबह से कोलकाता का आसमान बादलों से घिरा रहा और रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। बीच-बीच में धूप निकलते भी देखा गया।
अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि कोलकाता में सोमवार तक किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। मंगलवार से शहर में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार तक गरज-चमक के साथ बिखरी हुई वर्षा का पूर्वानुमान है।
मंगलवार को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और नदिया जिलों में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं उत्तर बंगाल के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में शनिवार और रविवार को अत्यधिक वर्षा होने की आशंका है। इन क्षेत्रों में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज हो सकती है। इसके अलावा दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, कूचबिहार सहित उत्तर बंगाल के पर्वतीय और तराई क्षेत्रों में सोमवार तक 7 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से अति भारी वर्षा का अनुमान है। मंगलवार से उत्तर बंगाल में बारिश कुछ कम हो सकती है, हालांकि जलपाईगुड़ी और कालिम्पोंग में बुधवार तक भारी बारिश का पूर्वानुमान बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल तथा उससे सटे झारखंड और ओडिशा के ऊपर सक्रिय है। इसके साथ समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है। अगले 24 घंटों में इसके कुछ कमजोर पड़ने की संभावना है।
मानसूनी अक्ष रेखा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी प्रदेश में प्रवेश कर रही है, जिससे विशेषकर उत्तर बंगाल में सप्ताहांत के दौरान भारी वर्षा की स्थिति बनी हुई है। दक्षिण बंगाल में भी रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है।
निम्न दबाव के प्रभाव से 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जबकि झोंकों की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसे देखते हुए शनिवार तक पश्चिम बंगाल तट पर मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
शनिवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम दर्ज किया गया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में मानसून सक्रिय, उत्तर बंगाल के लिए रेड अलर्ट
दक्षिण बंगाल में भी रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News